जीभ पर बार बार बार छाले क्यों होते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 16:26

मुंह और जीभ पर बार-बार हो जाते हैं छाले? इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

मुंह के छालों से ये घरेलू उपाय दिलाएंगे आराम.

मुंह में छाले (Mouth Ulcers) होने से जहां खाना निगलने में दिक्‍कत होती है, वहीं इनमें बहुत दर्द (Pain) भी होता है. ऐसे में इन्‍हें दूर करना जरूरी हो जाता है. मगर पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर मुंह में छाले होते क्‍यों हैं. दरअसल, कई बार पाचन बिगड़ने या कब्ज (Constipation) की वजह से भी मुंह में छाले हो जाते हैं. इसके अलावा कई बार ज्यादा मसालेदार और ऑयली फूड खाने और गर्म तासीर वाली चीजों का ज्‍यादा सेवन करने से भी मुंह में छाले हो सकते हैं. ऐसे में कुछ आसान और घरेलू उपाय अपना कर आप इस समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं.

एलोवेरा जैल आएगी काम
आप अपने मुंह में होने वाले छालों को एलोवेरा जेल की मदद से भी दूर कर सकते हैं. इसके लिए एलोवेरा जैल को अपने मुंह के छालों पर लगाएं. इससे आपके मुंह को ठंडक मिलेगी. साथ ही छाले भी ठीक होने लगेंगे.

बर्फ देगा ठंडक का एहसास
कई बार मुंह में छाले पेट की गर्मी की वजह से भी हो जाते हैं. ऐसे में आप इनसे छुटकारा पाने के लिए बर्फ का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए बर्फ के टुकड़े को अपनी जीभ पर हल्‍के हाथ से लगाएं. जब लार टपके तो इसे टपकने दें. इससे आपको राहत मिलेगी.



हरी इलायची करेगी कमाल
हरी इलायची को भी आप अपने मुंह के छालों को दूर करने के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए इलायची के दानों को बारीक पीस लें और फिर इसमें शहद की कुछ बूंदें मिला लें. इसके बाद इस पेस्‍ट को अपने छालों पर लगा लें. इससे मुंह की गर्मी दूर होगी और आपके छाले ठीक होने लगेंगे.

हल्‍दी है उपयोगी
हल्‍दी के इस्‍तेमाल से भी मुंह के छालों में आराम मिलता है. इसके लिए थोड़ी सी हल्‍दी को पानी में उबाल लें और फिर इस पानी से सुबह-शाम गरारे करें. इससे मुंह के छालों और दर्द में आराम मिलेगा.

नारियल पानी से मिलेगी राहत
नारियल पानी जहां आपको ठंडक का एहसास देता है, वहीं को मुंह के छालों में आराम देने में भी यह उपयोगी हो सकता है. इसे मुंह में छालों पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है और छाले ठीक होने लगते हैं.



हरा धनिया देगा आराम
मुंह के छालों में आराम के लिए हरे धनिए को पानी में उबालें. इसके बाद इस पानी को छान लें और ठंडा होने पर इससे कुल्‍ला करें. इससे मुंह के छालों में आराम मिलेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info